गुरु के सम्मान में झुके सिर, छात्रों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल... जशपुरिया बीएड कॉलेज में शिक्षक दिवस
जशपुरिया ग्रुप में आयोजित हुआ शिक्षक दिवस समारोह | Prabhat Khabar Network
अनगड़ा स्थित जशपुरिया बीएड कॉलेज में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन हुआ। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और शिक्षा के महत्व पर चर्चा की गई।
अनगड़ा. जशपुरिया बीएड कॉलेज के सभागार में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन, स्वामी विवेकानंद एवं स्व बालेश्वर प्रसाद के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गयी. चेयरमैन जैलेंद्र कुमार, निदेशक शालिनी एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ राहुल पांडेय को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया.
आपके शहर में
जशपुरिया पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के साथ बीएड, डीएलएड एवं नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने गीत, नृत्य, नाटक समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.
चेयरमैन जैलेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विचार, चरित्र और भविष्य निर्माण की आधारशिला है. उन्होंने शिक्षकों से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया.
मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रशिक्षु एवं विद्यार्थी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए