कहीं भाषण तो कहीं रंगारंग कार्यक्रम... बेड़ो के स्कूलों में शिक्षक दिवस पर दिखा गुरु-शिष्य का प्यार
फोटो-डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते. | Prabhat Khabar Network
बेड़ो के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
बेड़ो. शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रखंड के सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों और निजी शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गयी.
आपके शहर में
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण, नाटक समेत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया. प्रखंड के केसीबी कॉलेज, एसएस प्लस टू विद्यालय, प्रोजेक्ट स्कूल, मॉडल स्कूल, डीएवी विवेकानंद, संत जगत ज्ञान मेंही स्कूल समेत विभिन्न कोचिंग संस्थानों में भी शिक्षक दिवस मनाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए