रांची यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी को मिली नई टीम, स्वराट चौधरी बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

रांची के यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी चुनाव में स्वराट चौधरी अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सचिव पद पर सेतांक सेन बबलू ने जीत दर्ज की। पूरी कार्यकारिणी की सूची यहाँ देखें।

विज्ञापन

रांची. यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी के चुनाव में स्वराट चौधरी अध्यक्ष निर्वाचित हुए. उन्हें 260 मत मिले. वहीं सचिव पद पर सेतांक सेन बबलू ने जीत दर्ज की. उन्हें 210 मत प्राप्त हुए. चुनाव में क्लब के सदस्यों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. परिणाम घोषित होने के बाद सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और खुशी का इजहार किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष भी चुने गए

उपाध्यक्ष पद पर गौतम भट्टाचार्य और राजा सेन गुप्ता विजयी हुए. वहीं कोषाध्यक्ष पद पर जयदीप बनर्जी निर्वाचित हुए. कार्यकारिणी में रीता डे ने 312 मत प्राप्त कर सर्वाधिक मतों के साथ पहला स्थान हासिल किया.

कार्यकारिणी के लिए अभिजीत भट्टाचार्य को 295, अमित कुमार राय को 276, अमित कुमार घोष को 267, कौशिक भट्टाचार्य को 249, देबाशीष मजूमदार व शुभोजीत कुमार मायली को 245-245, अभिजीत डे को 240, स्वपन कुमार चक्रवर्ती को 236, बबलू कर्मकार को 228, जयदेव कुमार सिन्हा को 206, भास्कर गुप्ता को 205, एसके बोस को 185, पवन कर्मकार को 182, शिवांशु दास गुप्ता को 174, रवि शंकर मुखर्जी को 173, हेमेंद्रनाथ कुंडू को 153 और सिद्धार्थ राज हलधर को 128 मत मिले.

क्लब की गतिविधियों को व्यापक बनाने पर जोर

अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद स्वराट चौधरी ने कहा कि क्लब एंड लाइब्रेरी की गतिविधियों को और व्यापक बनाने का प्रयास किया जायेगा. सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola