सोनाहातू प्रखंड का टॉपर बना सुशांत
Updated at : 19 Apr 2024 10:03 PM (IST)
विज्ञापन

Birsa Munda
मैट्रिक परीक्षा में राज्य संपोषित उच्च विद्यालय सोनाहातू के सुशांत कुमार दास 93.80 प्रतिशत अंक के साथ प्रखंड टॉपर बना.
विज्ञापन
रांची
मैट्रिक परीक्षा में राज्य संपोषित उच्च विद्यालय सोनाहातू के सुशांत कुमार दास 93.80 प्रतिशत अंक के साथ प्रखंड टॉपर बना. सूर्या कुमारी 89.40 प्रतिशत, वीणा कुमारी 84.40 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल की टॉपर बनी. राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय लांदुपडीह के छात्र राहुल कुमार स्वांसी 91.20 प्रतिशत, जिया कुमारी 90.80 प्रतिशत, सुप्रिया मुंडा को 89.60 प्रतिशत अंक मिले हैं. आदिवासी हाई स्कूल दुलमी बोंगादार के प्रिया कुमारी 85.80, सचिन मांझी 82.20 व कैलाश महतो 82 प्रतिशत अंक लाये हैं. इधर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सोनाहातू की 71 छात्राओं में 68 छात्राएं प्रथम श्रेणी से और तीन छात्राएं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुई हैं. सुमन कुमारी व सुलेखा कुमारी संयुक्त रूप से 88.60 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय की टॉपर बनी है. उषा रानी कुमारी 86.40 प्रतिशत, पूर्णिमा कुमारी को 86 प्रतिशत अंक मिला है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




