‘शिक्षक सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं देते, भविष्य गढ़ते हैं’... अनगड़ा के आरटीसी पब्लिक स्कूल में मना शिक्षक दिवस
आरटीसी पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस | Prabhat Khabar Network
अनगड़ा के आरटीसी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान और आभार व्यक्त किया।
अनगड़ा. आरटीसी पब्लिक स्कूल, अनगड़ा में शनिवार को शिक्षक दिवस सह पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य नरेंद्र नाथ महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया.
आपके शहर में
समारोह में छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, कविता पाठ और नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया. विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया.
प्राचार्य नरेंद्र नाथ महतो ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र, व्यक्तित्व और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण भी करते हैं. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए