होटल मैनेजमेंट के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

थाना क्षेत्र के सदाबहार चौक स्थित ऑफिसर मेस के सामने दीपालय में रहनेवाले महावीर शंकर उर्फ भावी (24) पिता-विनय शंकर ने सोमवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

नामकुम. थाना क्षेत्र के सदाबहार चौक स्थित ऑफिसर मेस के सामने दीपालय में रहनेवाले महावीर शंकर उर्फ भावी (24) पिता-विनय शंकर ने सोमवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया. बताया जाता है कि युवक ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था. वर्तमान में वह घर में ही रहता था. सोमवार की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया. मंगलवार की सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो युवक का शव गमछा के सहारे पंखे से झूल रहा था. आशंका जतायी जा रही है कि बेहतर नौकरी नहीं मिलने के कारण वह तनाव में था और उसने आत्महत्या कर ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola