झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में MBBS की 171 सीटें खाली, RIMS में सबसे ज्यादा 24 सीटों पर दाखिला बाकी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड में एमबीबीएस की 171 सीटें रिक्त हैं, जिसमें छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 82 सीटें शामिल हैं। दूसरे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया की जानकारी यहाँ देखें।

विज्ञापन

रांची. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीइसीबी) की ओर से राज्य कोटे की सीटों के लिए दूसरे राउंड की ऑनलाइन काउंसेलिंग प्रक्रिया चल रही है. पहले राउंड की काउंसेलिंग के बाद राज्य के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कुल 171 सीटें रिक्त हैं.

विज्ञापन

जेसीइसीबी की ओर से जारी वैकेंट सीट मैट्रिक्स के अनुसार राज्य के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 82 सीटें खाली हैं. इनमें रिम्स रांची में सबसे अधिक 24 सीटें रिक्त हैं.

महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर में 12, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद में 13, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, हजारीबाग में नौ, फूलो झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका में 14 और मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज, पलामू में 10 सीटें रिक्त हैं. इसके अलावा राज्य के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में भी एमबीबीएस की सीटें खाली हैं.

11 सितंबर को जारी होगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

पहले राउंड की काउंसेलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरे राउंड की काउंसेलिंग के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 11 सितंबर को जारी किया जायेगा. अभ्यर्थी 11 से 18 सितंबर तक प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे.

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नामांकन की प्रक्रिया 12 से 18 सितंबर तक होगी. अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola