रांची से बैंकॉक तक रेखा महतो का सफर, अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में हीमोफीलिया केयर पर लेंगी प्रशिक्षण
सिल्ली की रेखा महतो बैंकॉक में हीमोफीलिया केयर पर आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में हिस्सा लेंगी। जानिए इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की पूरी जानकारी।
सिल्ली. सिल्ली लगाम निवासी और रिम्स रांची में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत रेखा महतो बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में हिस्सा लेंगी. किंग चुलालोंगकॉर्न मेमोरियल अस्पताल एवं चिकित्सा संकाय, चुलालोंगकॉर्न विश्वविद्यालय, बैंकॉक में 11 से 13 सितंबर तक तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित होगी.
कार्यशाला का विषय "हीमोफीलिया केयर एवं प्रयोगशाला की भूमिका" है. इसका आयोजन एसोसिएशन फॉर हीमोफीलिया एंड एलाइड डिसऑर्डर्स-एशिया पैसिफिक की ओर से किया जा रहा है.
कार्यशाला में हीमोफीलिया की देखभाल, जांच और उपचार में प्रयोगशाला की भूमिका समेत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ जानकारी साझा करेंगे. प्रतिभागियों को हीमोफीलिया से संबंधित जांच की आधुनिक तकनीकों और प्रक्रियाओं के साथ मरीजों की बेहतर देखभाल से जुडी जानकारी भी दी जायेगी.
रेखा महतो के इस अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल होने से रिम्स और झारखंड का भी प्रतिनिधित्व होगा. कार्यशाला में विभिन्न विशेषज्ञों और प्रतिभागियों के साथ अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए