झारखंड से यूपी जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो घर में घुसी, मकान मालिक समेत 4 लोग घायल, पूछताछ कर रही पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2022 5:50 PM
Jharkhand News: स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी और चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था. इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और घर में जा घुसा. गाड़ी में केन बियर भी मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Jharkhand News: झारखंड के रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के बैंक मोड़ के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो मोटरसाइकिल को रौंदते हुए एक घर में घुस गयी. इससे मकान मालिक समेत 4 लोग घायल हो गये. इतना ही नहीं, कई सामान क्षतिग्रस्त हो गए. इस हादसे में ड्राइवर की हालत गंभीर है. वह नशे की हालत में है. पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर व एक अन्य से पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार झारखंड से यूपी जा रहे थे. इसी क्रम में ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी घर में जा घुसी.
मकान मालिक भी स्कॉर्पियो की चपेट में
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो झारखंड के रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड से होकर उत्तर प्रदेश जा रही थी. इसी दौरान गाड़ी आज एक मकान में घुस गयी. इससे घर क्षतिग्रस्त हो गया है. इसके साथ ही घर के मालिक शाहदेव साहू, पुत्र अनिल साहू, सुनील साहू एवं 6 वर्ष की बच्ची घायल हो गयी है. स्कॉर्पियो का नंबर UP 52 Ak 5691 है. हादसे के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी. स्थानीय लोग भी मौक पर जुट गये.
Also Read: Jharkhand News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की बाइक व ऑटो बरामद
यूपी जा रही थी स्कॉर्पियो
जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी. चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था. इससे अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गयी. इस हादसे में मकान मालिक समेत चार लोग घायल हो गये हैं. जांच के क्रम में गाड़ी में केन बियर भी मिला है. पूछताछ में पता चला कि वाहन डड़िया क्रेशर से आ रहा था और यूपी के देवरिया जिला जा रहा था. इसी क्रम में स्कॉर्पियो घर में घुस गयी और ये हादसा हो गया. फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है.
रिपोर्ट: कालीचरण साहू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










