डिवाइडर से टकरायी तेज रफ्तार बाइक, तीन गंभीर

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

थाना क्षेत्र के चटवल मोड़ के निकट बुधवार की देर रात करीब 12 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

चान्हो. थाना क्षेत्र के चटवल मोड़ के निकट बुधवार की देर रात करीब 12 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों में कैरो थाना क्षेत्र के ककरगढ़ गांव निवासी सुनील मुंडा (24), रानी टुंगरी निवासी निर्मल टोप्पो (22) और सुभाष उरांव (20) शामिल हैं. तीनों को चान्हो सीएचसी में पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रिम्स रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर मांडर से बलसोकरा की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में तेज गति के कारण चटवल मोड़ के निकट उनकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकरायी और यह हादसा हुआ. पुलिस ने तीनों को रात में ही सीएचसी पहुंचाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola