Special Trains for Railway Exam: रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षाओं के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 Nov 2024 8:48 PM

विज्ञापन

Special Trains for Railway Exam

Special Trains for Railway Exam: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित परीक्षा के लिए इंडियन रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. ट्रेन संख्या 03219/03220 पटना से रांची के लिए चलेगी. यहां जानें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

Special Trains for Railway Exam: रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की ओर से विशेष तोहफा दिया गया है. इंडियन रेलवे ने बोर्ड की ओर से आयोजित आगामी परीक्षा को देखते हुए विशेष ट्रेनों के परिचालन का फैसला किया है. रेलवे का मकसद है परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो. इन विशेष ट्रेनों के जरिये परीक्षार्थी समय पर और आरामदायक तरीके से अपने गंतव्य स्थान तक आसानी से पहुंच सकते हैं. रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन पटना-रांची-पटना के बीच चलेंगी. ट्रेन संख्या 03219/03220 पटना–रांची–पटना परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा. इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच और सामान्य श्रेणी के 14 कोच होंगे. कुल कोटों की संख्या 16 होंगी.

ट्रेन संख्या 03219 पटना से रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 03219 पटना से रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन 24 नवंबर 2024 और 27 नवंबर 2024 को पटना से प्रस्थान करेगी. इस ट्रेन का पटना प्रस्थान दोपहर तीन बजे होगा. वहीं जहानाबाद आगमन तीन बजकर 58 मिनट पर होगा, यहां से ट्रेन फिर 4 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन का गया आगमन 5 बजे होगा. यहां से प्रस्थान 7 बजकर 25 मिनट पर होगा. स्पेशल ट्रेन कोडरमा 6 बजकर 38 मिनट पर पहुंचेगी. जबकि, छह बजकर 40 मिनट पर प्रस्थान होगा. ट्रेन का गोमो आगमन रात आठ बजकर 15 मिनट पर होगा. यहां से प्रस्थान आठ बजकर 20 मिनट पर होगा. बोकारो स्टील सिटी आगमन 9 बजकर 35 मिनट पर होगा. प्रस्थान 9 बजकर 40 मिनट पर होगा. मूरी आगमन रात 10 बजकर 10 मिनट पर होगा. यहा से प्रस्थान का समय 10 बजकर 15 मिनट पर होगा. स्पेशल ट्रेन का रांची आगमन 11 बजकर 45 मिनट पर होगा.

ट्रेन संख्या 03220 रांची से पटना परीक्षा स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 03220 रांची से पटना परीक्षा स्पेशल ट्रेन की यात्रा 25 नवंबर 2024 और 29 नवंबर 2024 को होगी. यह स्पेशल ट्रेन रांची से प्रस्थान करेगी. ट्रेन का रांची से प्रस्थान रात 11 बजे होगा. यह मूरी रात 12 बजकर 10 मिनट पर मूरी पहुंचेगी. मूरी से रात 12 बजकर 15 मिनट को प्रस्थान करेगी. स्पेशल ट्रेन का बोकारो स्टील सिटी आगमन रात एक बजकर 5 मिनट पर होगा, यहां से यह 1 बजकर 10 मिनट पर प्रस्थान करेगी. गोमो आगमन रात 2 बजे होगा. यहां से यह 2 बजकर 5 मिनट पर प्रस्थान करेगी. इसका कोडरमा आगमन सुबह के तीन बजकर 20 मिनट पर होगा. यहां से प्रस्थान 3 बजकर 22 मिनट पर होगा. गया आगमन सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर होगा. जबकि, प्रस्थान 5 बजकर 5 मिनट पर होगा. जहानाबाद आगमन 5 बजकर 53 मिनट पर होगा. यहां से प्रस्थान 5 बजकर 55 मिनट पर होगा. परीक्षा स्पेशल ट्रेन का पटना आगमन सुबह के 7 बजकर 45 मिनट पर होगा.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola