तलाक से घरेलू हिंसा तक के मामलों का होगा निबटारा, सिविल कोर्ट में विशेष मध्यस्थता अभियान शुरू

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची सिविल कोर्ट में पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान शुरू हो गया है, जिसका लक्ष्य तलाक, घरेलू हिंसा और अन्य पारिवारिक मामलों का निपटारा करना है। अभियान के पहले दिन 86 मामले मध्यस्थता के लिए भेजे गए, जिनमें से 37 सफलतापूर्वक सुलझाए गए।

विज्ञापन

रांची. सिविल कोर्ट, रांची में पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान सोमवार से शुरू हो गया. अभियान 18 सितंबर तक चलेगा. इसमें तलाक, वैवाहिक पुनर्स्थापना, भरण-पोषण, बच्चों की संरक्षकता और अभिरक्षा, परिवार न्यायालय में लंबित अन्य मामले, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, भादवि की धारा 498ए और घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों का निबटारा किया जायेगा.

विज्ञापन

पहले दिन 86 मामले मध्यस्थता केंद्र भेजे गये

अभियान के पहले दिन परिवार न्यायालयों से 86 मामले मध्यस्थता केंद्र, रांची में स्थानांतरित किये गये. इनमें से 37 मामलों का सफलतापूर्वक निबटारा हुआ. मध्यस्थों और अधिवक्ताओं के प्रयास से दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने पर सहमति जतायी.

अधिक से अधिक मामलों के निबटारे का निर्देश

डालसा रांची के सचिव राकेश रौशन ने मध्यस्थों को अधिवक्ताओं और वादकारियों के साथ समन्वय कर अधिक से अधिक मामलों के निबटारे का निर्देश दिया है. अभियान के दौरान पारिवारिक और अन्य संबंधित मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola