17 से 20 सितंबर तक मनेगा श्री श्याम महोत्सव, गो सेवा से लेकर बच्चों के बीच सामग्री वितरण तक होंगे आयोजन

Updated:
विज्ञापन

श्याम मंडल का 59 वां चार दिवसीय वार्षिक श्री श्याम महोत्सव | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्री श्याम मंडल रांची 17 से 20 सितंबर तक अपना 59वां श्री श्याम महोत्सव मना रहा है. इस चार दिवसीय आयोजन में विशेष अनुष्ठान, गो सेवा और जरूरतमंद बच्चों के बीच सामग्री का वितरण शामिल है.

विज्ञापन

रांची. श्री श्याम मंडल का 59वां श्री श्याम महोत्सव 17 से 20 सितंबर तक मनाया जायेगा. मंगलवार को मंडल के चंद्र प्रकाश बागला ने बताया कि महोत्सव का आयोजन अग्रसेन पथ स्थित मंडल द्वारा निर्मित श्री श्याम मंदिर में होगा. इस दौरान रोज सुबह और शाम विशेष अनुष्ठान किये जायेंगे.

विज्ञापन

गोशाला में गो सेवा और बच्चों के बीच सामग्री का वितरण

महोत्सव के पहले दिन 17 सितंबर को सुबह आठ बजे श्याम मंदिर में शृंगार आरती होगी. इसके बाद मंडल के सदस्य सुकुरहुटू गोशाला पहुंचकर विधिवत गो माता की पूजा करेंगे. इस दौरान गायों को गुड़, चोकर, रोटी, हरी सब्जी और चारा खिलाया जायेगा.

शाम चार बजे बिरसा मुंडा छात्रावास में 50 बच्चों के बीच पठन-पाठन की सामग्री और राशन सामग्री का वितरण किया जायेगा.

18 सितंबर को निकलेगी विराट शोभायात्रा

18 सितंबर की शाम चार बजे अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर से श्याम प्रभु की विराट शोभायात्रा निकाली जायेगी. महोत्सव के दौरान मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा.

प्रेसवार्ता में मनोज सिंघानिया, धीरज बंका, राजेश सारस्वत, विवेक ढांढनियां, विकास पाडिया, अजय शंकर साबू, नितेश लाखोटिया, अमित जालान और प्रियांश पोद्दार मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola