सिल्ली में खुला रॉयल एनफील्ड का नया शोरूम, बाइक प्रेमियों को अब रांची जाने की जरूरत नहीं

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिल्ली में रॉयल एनफील्ड का नया शोरूम का भव्य उद्घाटन हुआ. अब क्षेत्र के बाइक प्रेमियों को रांची या अन्य शहरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी. स्थानीय स्तर पर बिक्री और सर्विस की बेहतरीन सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

सिल्ली. सिल्ली में मंगलवार को खन्ना मोटर राइड नायक रॉयल एनफील्ड शोरूम का उद्घाटन हुआ. समारोह में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, रॉयल एनफील्ड के अधिकारी रितेश कुमार, नितिन सिंह देव और खन्ना परिवार के सदस्य मौजूद रहे.

विज्ञापन

सुदेश कुमार महतो ने शोरूम में उपलब्ध रॉयल एनफील्ड के विभिन्न मॉडलों की जानकारी ली और संचालक को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि शोरूम खुलने से क्षेत्र के बाइक प्रेमियों को रॉयल एनफील्ड की बाइक खरीदने के लिए रांची या दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

स्थानीय स्तर पर मिलेंगी बिक्री और सर्विस की सुविधाएं

शोरूम के मैनेजिंग पार्टनर विशाल खन्ना ने बताया कि ग्राहकों को रॉयल एनफील्ड की पूरी रेंज के साथ बेहतर सर्विस, जेनुइन स्पेयर्स, फाइनेंस समेत अन्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध करायी जाएंगी.

मौके पर अरविंद कुशवाहा, विकास महतो सहित कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola