मांडर में दुकानदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
शुक्रवार की घटना
मांडर. मांडर के कठचांचो स्थित ब्लॉक रोड निवासी रमेश खलखो (45) ने शुक्रवार को दिन में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि रमेश खलखो घर में ही सड़क किनारे परचून की दुकान चलाता था. शुक्रवार को दिन में करीब 12 बजे तक अपनी दुकान में ही था. इसी बीच वह अपने कमरे में चला गया था. आधे घंटे बाद करीब 12:30 बजे परिवार के लोग जब उसे खाना खाने के लिए बुलाने गये, तो अंदर से दरवाजा बंद था. काफी देर तक खटखटाने के बाद अंदर से कोई आवाज नहीं आयी, तब दरवाजा तोड़ा गया, तो परिजनों ने अंदर देखा उसका शव रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ था. आनन-फानन में परिजनों उसे मांडर रेफरल अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर मांडर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. वहीं पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए