पूरे राज्य में झारखंड वॉलीबॉल दिवस के रूप में मना शेखर बोस का जन्मदिन

Updated:
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्य के कई जिलों में वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं हुईं.

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रशिक्षक, राष्ट्रीय निर्णायक, झारखंड ओलिंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष, झारखंड वॉलीबॉल संघ के सचिव सह रांची जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष शेखर बोस के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को सभी जिला संघों ने कार्यक्रम आयोजित किये और उनके जन्मदिन को झारखंड वॉलीबॉल दिवस के रूप में मनाया. इस अवसर पर राज्य के कई जिलों में वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं हुईं. इसके अलावा वॉलीबॉल से संबंधित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया. सभी जिला संघों में वॉलीबॉल के खिलाड़ियों ने केक काटा और मिठाइयां बांटी. रांची में भी खिलाड़ियों ने कार्यक्रम आयोजन कर केक काटा व मिठाइयां बांटी.

देवघर वॉलीबॉल संघ ने प्रत्येक वर्ष जिले के उभरते खिलाड़ी को शेखर बोस खेल रत्न पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की. इसके अलावा सभी जिला संघों में वॉलीबॉल का प्रदर्शनी मैच खेला गया और शेखर बोस को स्वस्थ व क्रियाशील रहने की शुभकामनाएं दी गयी. झारखंड वॉलीबॉल संघ के चेयरमैन सुबोध कांत सहाय, अध्यक्ष आरके आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय, वरीय उपाध्यक्ष किरण थॉम्पकिंसन, पूर्व खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, प्रमोद कुमार, उत्तम राज, संजय ठाकुर, सेतांक सेन, सूरज प्रकाश लाल, देवाशीष झा, मोहम्मद शकील, अरशद अली, सुनिर्मल बोस, डॉ राजेश गुप्ता समेत अन्य ने शेखर बोस को उनके जन्मदिन की बधाई दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola