रांची में आत्महत्या रोकथाम दिवस पर निकली जागरूकता रैली, 10 से 16 सितंबर तक विद्यार्थियों को किया जायेगा जागरूक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर रांची में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। मानसिक स्वास्थ्य और टेली-मानस हेल्पलाइन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

रांची. विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय, रांची में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को आत्महत्या रोकथाम के प्रति संवेदनशील रहने और संकट में घिरे लोगों की मदद के लिए तत्पर रहने की शपथ दिलायी.

विज्ञापन

इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों और एएनएमटीसी की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली. रैली के माध्यम से लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया.

मानसिक परेशानी साझा करना जरूरी

शशि प्रकाश झा ने बदलती जीवनशैली, अवसाद और निराशा को लेकर जागरूक रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि मानसिक परेशानी को साझा करना आत्महत्या रोकथाम की पहली सीढ़ी है. इसके लिए चुप्पी को बातचीत और निराशा को आशा में बदलने की जरूरत है.

जिला नोडल पदाधिकारी डॉ सीमा गुप्ता ने कहा कि परेशानियों और भावनाओं को साझा करना बेहद जरूरी है. मौके पर सिविल सर्जन डॉ अमरेंद्र प्रसाद और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एआर मुस्तफी ने भी सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया.

स्कूल-कॉलेजों में 10 से 16 सितंबर तक चलेगा अभियान

राज्य के सभी जिलों में 10 से 16 सितंबर तक स्कूल-कॉलेजों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इस दौरान विद्यार्थियों को व्यक्ति के व्यवहार में अचानक बदलाव, सामाजिक दूरी, लगातार उदासी या तनाव जैसे संकेतों को गंभीरता से लेने के बारे में जागरूक किया जायेगा.

मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता के लिए टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 पर संपर्क किया जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola