SFI के छात्र कन्वेंशन में शिक्षा व्यवस्था पर मंथन, सितंबर से शुरू होगा झारखंड में 'स्कूल बचाओ' अभियान
प्रेस वार्ता करते SFI के सदस्य
रांची में SFI द्वारा आयोजित छात्र कन्वेंशन में झारखंड की शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर गहन विचार-विमर्श हुआ. एस. ऐशे घोष ने शिक्षा को सुलभ बनाने पर जोर दिया. सितंबर से 'स्कूल बचाओ अभियान' की शुरुआत की जाएगी.
रांची: स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की ओर से राजधानी रांची के सत्य भारती हॉल में एक दिवसीय छात्र कन्वेंशन का आयोजन किया गया. इस कन्वेंशन में झारखंड की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था, सरकारी स्कूलों की स्थिति, छात्रों को आ रही व्यावहारिक समस्याओं और शैक्षणिक क्षेत्र में जरूरी सुधारों पर गहन विचार-विमर्श किया गया. कन्वेंशन को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए ऐशे घोष ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि शिक्षा को समाज के हर वर्ग के छात्र तक पहुंचाना आवश्यक है. इसे सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और समान बनाने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे.
आपके शहर में
सितंबर से राज्यभर में 'स्कूल बचाओ अभियान'
कार्यक्रम के दौरान SFI के झारखंड राज्य संयोजक (State Convenor) दानिश ने बड़े आंदोलन की घोषणा करते हुए बताया कि आगामी सितंबर महीने से पूरे राज्य में "स्कूल बचाओ अभियान" की शुरुआत की जाएगी. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य के सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति को सुधारना, छात्रों की मूलभूत समस्याओं को उजागर करना और 'शिक्षा के अधिकार' (RTE) से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना होगा.
ये भी पढ़ें: स्वीडन के दो धावक लद्दाख से दौड़कर आएंगे झारखंड, बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए तय करेंगे 2,600 किलोमीटर की दूरी
कन्वेंशन में प्रमुख छात्र नेताओं की उपस्थिति
आयोजित कन्वेंशन में SFI रांची की संयोजक फिजा, ओजस्वी राज, फैजान खान, सोमा, ज्योति, रवि कुमार, सुकेशी कर्मकार, छूटनी असुर, विक्की मिंज, रोहित केरकेट्टा और फराज अब्बास सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. SFI के प्रतिनिधियों ने साझा रूप से कहा कि झारखंड में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्र अधिकारों की सुरक्षा के लिए संगठन आने वाले दिनों में सड़क से लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक आंदोलन और जागरूकता अभियान चलाएगा.
ये भी पढ़ें: खनिज से मिलने वाले पैसे पर असर पड़ा तो क्या होगा? जेपी पटेल ने उपवास कर गिनाये बड़े खतरे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए