crime news : होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, 10 पकड़ाये

Updated:
विज्ञापन

कांटा टोली चौक के समीप स्थित अर्बन रिट्रीट होटल में पुलिस ने की छापेमारी, हिरासत में लिये गये लोगों में छह लड़कियां

विज्ञापन

रांची. लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली चौक के समीप स्थित एसी अर्बन रिट्रीट होटल में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर कुल 10 लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिये गये लोगों में सेक्स रैकेट में शामिल छह लड़कियां भी शामिल हैं. ये बिहार, छत्तीसगढ़ और बंगाल की रहने वाली हैं. पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में शंकर पासवान और रोहित वर्मा को हिरासत में लिया है. इनका काम लड़कियों को बाहर से लाकर होटल में रखना था. इसके बाद वे कस्टमर की मांग के अनुसार लड़कियों को होटल या दूसरे स्थान पर भेजते थे. इसके अलावा इस काम में सहयोग करने के आरोप में पुलिस ने होटल के कर्मी प्रपुलो रेड्डी और विनोद को भी हिरासत में लिया है. पुलिस आरोपियों को पूछताछ कर रही है. पुलिस सभी आरोपियों को अधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई करेगी. पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि होटल का लीज एग्रीमेंट प्रशांत के नाम पर है. इसलिए पुलिस होटल संचालक की भूमिका पर भी जांच कर रही है. खबर लिखे जाने तक सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी सोमवार की

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola