ढुलु महतो को हराने के लिए कांग्रेस के समर्थन से लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार सरयू राय

लोकसभा चुनाव से पहले सरयू राय को मिली धमकी के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि उन्हें दुबई से धमकी दी जा रही है. कहा कि आवाज प्रिंस खान की है, लेकिन स्क्रिप्ट किसी और ने लिखी है.
लोकसभा चुनाव से पहले फोन पर धमकी मिलने के बाद जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने रविवार (31 मार्च) को राजधानी रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ढुलु महतो पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ढुलु महतो जैसे प्रत्याशी को हराने के लिए अगर कांग्रेस पार्टी उन्हें समर्थन देती है, तो सरयू राय धनबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं.
ढुलु महतो पर 49 मुकदमे, हत्या की कोशिश के भी हैं कई केस
सरयू राय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक और धनबाद से लोकसभा चुनाव के लिए घोषित प्रत्याशी ढुलु महतो पर जमकर हमला बोला. कहा कि इस शख्स पर 49 केस दर्ज हैं. इसमें हत्या की कोशिश के कई मामले शामिल हैं. आर्म्स एक्ट के 15 मामले दर्ज हैं, तो 13 से अधिक मामले लूट और रंगदारी से जुड़े हैं.
धनबाद से चुनाव लड़ने के लिए आलमगीर आलम से सरयू ने की बात
उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ बने 27 दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. को नसीहत भी दी. कहा कि वह किसी स्वच्छ छवि के उम्मीदवार को चुनाव में समर्थन दे, जो ढुलु महतो को पराजित कर सके. सरयू राय ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम से बात की है. अगर कांग्रेस पार्टी समर्थन देने के लिए तैयार हो, तो वह (सरयू राय) धनबाद से ढुलु महतो को हराने के लिए लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं.
Also Read : सरयू राय बोले- धनबाद के लोगों का दबाव है, मैं चुनाव लडूं
कानून का भी सरयू राय ने दिया हवाला
सरयू राय ने कहा कि ढुलु महतो चुनाव लड़ने के योग्य नहीं हैं. उन पर कुल 49 मामले दर्ज हैं. इनमें 4 मामलों में उनको सजा हो चुकी है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते झारखंड विधानसभा के निर्दलीय विधायक ने कहा कि अगर एक अभियुक्त पर एक से ज्यादा मुकदमा हो, तो सारे सजा की अवधि को जोड़कर जनप्रतिधित्व कानून लागू होगा. ऐसे में इनकी सजा साढ़े 4 साल हो गई है. भाजपा के संगठन मंत्री को बताना चाहिए कि किस आधार पर ढुलु महतो को उम्मीदवार बनाया गया है.
ढुलु के अपराध की बात करने पर बताते हैं मजदूर पर हमला
सरयू राय ने कहा कि ढुलु महतो के आपराधिक मामलों के बारे में जब कोई बात करता है, तो वह कहते हैं कि मजदूर के बेटे का विरोध हो रहा है. ओबीसी का विरोध हो रहा है. लेकिन, सभी जानते हैं कि ढुलु महतो ने ओबीसी और कोयला मजदूरों पर ही सबसे ज्यादा अत्याचार किया है.
एक ट्रक कोयले पर 1200 रुपए की होती है वसूली
उन्होंने कहा कि एक ट्रक कोयले पर 1200 रुपये की रंगदारी वसूल की जाती है. मजदूरों से रंगदारी की वसूली होती है. विधानसभा में भी यह मामला उठा था. सरयू राय ने कहा कि धनबाद में ढुलु महतो के विरोध का जवाब दुबई से दिया जा रहा है.
प्रिंस खान का गुस्सा जायज : सरयू राय
उन्होंने कहा कि प्रिंस का गुस्सा जायज है. कभी धनबाद में हर दिन गोली चलती थी. किसी भी व्यापारी को धमकी देना और किसी की हत्या कर देना, आम बात थी. मैंने इसके खिलाफ आवाज बुलंद की. राज्य और केंद्र सरकार से कार्रवाई करने की मांग की. छह महीने बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
ढुलु व प्रिंस के होते धनबाद में निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं
सरयू राय ने कहा कि ढुलु महतो और प्रिंस खान के रहते धनबाद में निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है. प्रिंस खान और ढुलु का लगाव पुराना है. उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A. का उम्मीदवार कई बार हार चुका है. ऐसे में कांग्रेस को किसी ऐसे उम्मीदवार को समर्थन देना चाहिए, जो चुनाव जीत सके.
कृष्णा अग्रवाल ने बाबूलाल मरांडी को लिखी थी चिट्ठी
ज्ञात हो कि कृष्णा अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को एक पत्र लिखकर कहा था कि जिस उम्मीदवार को आपने धनबाद से उतारा है, उस पर कई दाग हैं. इसके बाद कृष्णा अग्रवाल को धमकी दी गई और प्रिंस खान का ऑडियो सामने आ गया.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




