पेयजल विभाग में सहायक इंजीनियरों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू, जानें आवश्यक योग्यता व शर्तें

Published by : Sameer Oraon Updated At : 07 Jan 2022 7:16 AM

विज्ञापन

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने सहायक अभियंता और कनीय अभियंता की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया पूरी कर ली है, और इसके लिए एजेंसी का भी चयन कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार इसी माह एजेंसी की ओर से विज्ञापन निकाल जारी कर दिय़ा जाएगा.

विज्ञापन

रांची : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन के लिए अनुबंध पर कनीय व सहायक अभियंता के 139 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. नियुक्ति को लेकर विभाग की ओर से एजेंसी का भी चयन कर लिया गया है. एजेंसी को ही विज्ञापन निकालने से लेकर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है.

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इसी माह एजेंसी की ओर से विज्ञापन निकाल कर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. विभाग में कनीय अभियंता के 96 व सहायक अभियंता के 43 पदों पर बहाली होनी है. नियमावली में बहाली के लिए झारखंड से मैट्रिक और इंटर होना अनिवार्य किया गया है.

वहीं झारखंड स्थित संस्थान से डिप्लोमा की डिग्री को अनिवार्य व बाध्यकारी नहीं किया गया है. इसको लेकर विभाग की ओर से कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग से मंतव्य मांगा गया था. पूछा गया था कि डिप्लोमा योग्यता स्तर के पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड स्थित संस्थान से डिप्लोमा की डिग्री प्राप्त करना आवश्यक है अथवा नहीं.

कार्मिक विभाग की ओर से मंतव्य मिलने के बाद पेयजल स्वच्छता विभाग ने बहाली में झारखंड से डिप्लोमा की डिग्री को अनिवार्य व बाध्यकारी नहीं रखा है. विभाग ने इन शर्तों को नियमावली में शामिल कर विज्ञापन का प्रारूप तैयार कर एजेंसी को सौंप दिया है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola