जमीन विवाद को लेकर हुई थी संजीत गोप की हत्या, महिला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

नरकोपी थाना क्षेत्र के गोके गांव निवासी संजीत गोप की हत्या कर शव को करकरी गांव स्थित रेलवे फाटक के पास फेंक दिया गया था. इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला ललिता देवी (25) को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

रांची.नरकोपी थाना क्षेत्र के गोके गांव निवासी संजीत गोप की हत्या कर शव को करकरी गांव स्थित रेलवे फाटक के पास फेंक दिया गया था. इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला ललिता देवी (25) को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार महिला का युवक से जमीन को लेकर विवाद था. महिला ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी. इस संबंध में मृतक की मां जगवा देवी के बयान पर ललिता देवी, आकिब अंसारी समेत तीन-चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला सहित अन्य अपराधियों ने मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया और शव को रेलवे फाटक के पास फेंक दिया था. पुलिस के अनुसार हत्या के आरोपी आकिब अंसारी व अन्य फरार हैं. जगवा देवी के अनुसार उसका पुत्र लापता था. परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे. इसी बीच 15 मई की सुबह रेलवे फाटक के पास पुआल में उसका शव मिला.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola