साइ धुर्वा प्रीमियर लीग: सुपर किंग्स और टाइटंस जीते

Updated at : 25 Jun 2024 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
साइ धुर्वा प्रीमियर लीग: सुपर किंग्स और टाइटंस जीते

साइ धुर्वा प्रीमियर लीग में मंगलवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में सुपर किंग्स ने नाइट राइडर्स को 15 रन से हराया. कौशिक मैन ऑफ द मैच बने.

विज्ञापन

रांची. साइ धुर्वा प्रीमियर लीग में मंगलवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में सुपर किंग्स ने नाइट राइडर्स को 15 रन से हराया. कौशिक मैन ऑफ द मैच बने. इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर किंग्स ने 18.5 ओवर में 10 विकेट पर 161 रन बनाये. इसमें कौशिक ने 52 व जगदीश ने 51 रनों की पारी खेली. रोहित ने 21 रन बनाये. आदर्श ने चार व शिवम ने तीन विकेट लिये. जवाब में नाइट राइडर्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन ही बना सकी. इसमें पीयूष ने 41 व रोहित ने 21 रन बनाये. अनु कृष्णा व अमित ने तीन-तीन विकेट लिये. दूसरे मैच में टाइटंस ने जाइंट्स को पांच रन से पराजित किया. रूपेश मैन ऑफ द मैच बने. पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 160 रन बनाये. इसमें हर्ष ने 46 व रुपेश ने 40 रनों की पारी खेली. अलोक व मानिक ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में जाइंट्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन ही बना सकी. इसमें अतुल ने नाबाद 49 व अरबाज ने 35 रन बनाये. रितु राज ने तीन व रूपेश ने दो विकेट लिये.

संक्षिप्त स्कोर:

सुपरकिंग्स: 161 रन (कौशिक 52, जगदीश 51, रोहित 21, आदर्श चार व शिवम तीन विकेट). नाइट राइडर्स: 9/146 (पियूष 41, रोहित 21, अनु कृष्ण व अमित तीन-तीन विकेट). टाइटंस: 8/160 (हर्ष 46, रूपेश 40, आलोक व मानिक दो-दो विकेट). जाइंट्स: 7/155 (अतुल नाबाद 49, अरबाज 35, रितु राज तीन व रूपेश दो विकेट).

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola