साइ धुर्वा प्रीमियर लीग: रॉयल्स और नाइट राइडर्स जीते

Updated:
विज्ञापन

साइ धुर्वा प्रीमियर लीग में सोमवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में रॉयल्स ने टाइटंस को तीन विकेट से हराया. अजीत कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने

विज्ञापन

रांची. साइ धुर्वा प्रीमियर लीग में सोमवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में रॉयल्स ने टाइटंस को तीन विकेट से हराया. अजीत कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने. पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 164 रन बनाया. इसमें हर्ष ने 39, शिखर ने 24, आतिश ने 26 व सचिन ने 22 रनों की पारी खेली. विक्रम व अजीत ने तीन-तीन व पुष्कर ने दो विकेट लिये. जवाब में रॉयल्स ने 18.4 ओवर में सात विकेट पर 169 रन बनाकर मैच जीता. इसमें कुणाल ने 58 व बादल ने 23 रन बनाये. हर्ष व शिखर ने दो-दो विकेट लिये. दूसरे मैच में नाइट राइडर्स ने जाइंट्स को नौ रन से पराजित किया. आदर्श विशाल मैन ऑफ द मैच बने. पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट राइडर्स ने 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 140 रन बनाये. इसमें आदर्श विशाल ने 78 रनों की पारी खेली. आलोक ने तीन, ओम, विनीत ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में जाइंट्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 131 रन ही बना सकी. इसमें अरबाज ने 36 व अतुल ने 40 रन बनाये. प्रतीक ने दो विकेट लिये.

संक्षिप्त स्कोर:

टाइटंस: 9/164 (हर्ष 39, शिखर 24, आतिश 26, सचिन 22, विक्रम व अजीत तीन-तीन व पुष्कर दो विकेट). रॉयल्स: 7/169 (कुणाल 58, बादल 23, हर्ष व शिखर दो-दो विकेट). नाइट राइडर्स: 140 रन (आदर्श विशाल 78, आलोक तीन व ओम व विनीत दो-दो विकेट). जाइंट्स: 7/131 (अरबाज 36, अतुल 40, प्रतीक दो विकेट).

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola