ePaper

बदलेगी स्थानीय नीति, 32 का खतियान ही चलेगा

Updated at : 07 Mar 2020 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
बदलेगी स्थानीय नीति, 32 का खतियान ही चलेगा

रघुवर सरकार की स्थानीय नीति को हेमंत सोरेन सरकार बदलेगी. वर्तमान में 1985 की समय सीमा पर परिभाषित स्थानीयता नीति को बदला जायेगा. शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा कि वर्तमान स्थानीय नीति में विसंगतियां हैं.

विज्ञापन

रांची : रघुवर सरकार की स्थानीय नीति को हेमंत सोरेन सरकार बदलेगी. वर्तमान में 1985 की समय सीमा पर परिभाषित स्थानीयता नीति को बदला जायेगा. शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा कि वर्तमान स्थानीय नीति में विसंगतियां हैं. 1932 की समय सीमा निर्धारित होगी. खतियान के आधार पर ही स्थानीयता तय होगी. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, लेकिन सरकार की नीयत और नीति साफ है. हम झारखंडियों के साथ हैं. पूर्व की सरकार में जो भी गलतियां रही हैं, उसे झारखंड के हित में सुधारा जायेगा. मंत्री ने कहा कि विभाग ने क्या जवाब दिया, यह नहीं जानता. लेकिन यहां की नौकरियों पर स्थानीय लोगों का हक है.

झामुमो के घोषणा पत्र में है स्थानीय नीति में बदलाव

झामुमो ने विधानसभा चुनाव में जारी घोषणा पत्र में स्थानीय नीति के बदलाव की बात कही थी. पार्टी का कहना था कि वर्तमान स्थानीय नीति गलत है. इसको हर हाल में बदला जायेगा. झारखंड की नौकरियों पर बाहरी का कब्जा हो रहा है. पार्टी के नेता इसको लेकर अपना स्टैंड ले रहे हैं.

सरकार में रहते आजसू ने भी किया था विरोध

स्थानीय नीति में 1985 के डेट लाइन को लेकर आजसू का भी विरोध था. रघुवर सरकार में रहते हुए आजसू ने सरकार की नीति पर सवाल खड़े किये थे. आजसू पार्टी की मांग थी कि राज्य में स्थानीय नीति में फेरबदल हो. इसको लेकर आजसू ने आंदोलन भी चलाया था.

िशबू सोरेन लगातार कहते रहे हैं खतियान की बात

झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन 1932 के खतियान के आधार पर राज्य की स्थानीयता नीति बनाये जाने की बात कई बार दोहरा चुके हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola