रांची : सरेंडर करनेवाले नक्सलियों-उग्रवादियों के लिए 43.57 लाख रुपये आवंटित की गयी

नौ नक्सलियों-उग्रवादियों को मकान किराया के रूप में कुल 3,76,500, शिक्षा में खर्च के लिए 7,33,330, एलआइसी के रूप में 2,44,252 और जीआइसी के रूप में कुल 3,103 रुपये प्रदान किये गये हैं.
रांची : राज्य के विभिन्न जिलों में रहने वाले सरेंडर कर चुके नौ नक्सली और उग्रवादियों को आर्थिक सहायता के रूप में सरकार ने कुल 43,57,185 रुपये आवंटित कर दिया है. इससे संबंधित आदेश गृह विभाग ने जारी कर दिया और पत्राचार कर इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को भी दी है. उक्त राशि की निकासी और खर्च करने की जिम्मेवारी रांची डीसी को दी गयी है. डीसी इसके लिए दूसरे अधिकारी को जिम्मेवारी दे सकते हैं. आवंटित राशि का विचलन दूसरे कार्यों में नहीं किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है, तो संबंधित अधिकारी इसके लिए जिम्मेवार होंगे. यह राशि सरेंडर करने वाले संबंधित नक्सली और उग्रवादियों को मकान किराया देने में, बच्चों की शिक्षा में खर्च करने, एलआइसी और जीआइसी के रूप में प्रदान की गयी है. इसमें नौ नक्सलियों-उग्रवादियों को मकान किराया के रूप में कुल 3,76,500, शिक्षा में खर्च के लिए 7,33,330, एलआइसी के रूप में 2,44,252 और जीआइसी के रूप में कुल 3,103 रुपये प्रदान किये गये हैं.
नक्सली/उग्रवादी- पता- आवंटित कुल राशि
उमेश यादव उर्फ विमल- जहानाबाद- 2,30,670
जीवन कंडुलना- खूंटी- 5,46,306
बोयदा पाहन-खूंटी- 4,66,299
बिरसा मुंडू- खूंटी- 4,60,080
गोंदा पाहन- खूंटी– 4,67,170
गोपाल गंझू उर्फ बासुदेव- लातेहार- 5,05,500
बिरसा मुंडा- नामकुम- 4,60,401
कारगिल यादव- लातेहार-8,97,871
मुकेश महतो- रांची सिकिदिरी- 3,23,888
Also Read: रांची : पीएलएफआइ का नया अध्यक्ष मार्टिन केरकेट्टा, झारखंड सहित छह राज्यों में संगठन का विस्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










