स्मैशर्स को हरा कर सनराइजर्स बने चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

अवनीश कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

विज्ञापन

खेल संवाददाता, रांची रॉकमैंस प्रीमियर लीग का खिताब सनराइजर्स ने जीत लिया. रविवार को खेले गये फाइनल में उसने स्मैशर्स को तीन विकेट से हराया. स्मैशर्स ने नौ विकेट पर 151 रन बनाये. कुमार सौरभ ने 33, शुभम राज ने 32 रन बनाये. अवनीश कुमार व प्रिंस ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में सनराइजर्स ने 18.5 ओवर में सात विकेट खोकर 154 रन बना लिये. साहिल कुमार ने 39 व युवराज िसंह ने 37 रन की पारी खेली. आयुष कुमार आशु ने तीन व रागिनी ने दो विकेट लिये. अवनीश कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. कुमार सौरभ को मैन ऑफ द सीरीज. मो मारूफ को बेस्ट बॉलर, सौरभ कुमार को बेस्ट बैटर, अंकित शुक्ला को बेस्ट ऑलराउंडर और शिवम कुमार व राज पाल को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया गया. मुख्य अतिथि अजय कुमार सिन्हा, सुभास चटर्जी, किशोर चक्रवर्ती, एमएम सिद्दीकी, अखिलेश चतुर्वेदी समेत अन्य ने पुरस्कार बांटे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola