ePaper

Ranchi news : एक घंटा की बारिश से सड़कों पर दो फीट तक भरा पानी

Updated at : 29 Aug 2024 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : एक घंटा की बारिश से सड़कों पर दो फीट तक भरा पानी

नालियां जाम रहने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर ही थम गया था. इससे वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

रांची. राजधानी में बुधवार को झमाझम बारिश हुई. एक घंटा लगातार हुई बारिश से सड़कों पर जलजमाव हो गया. नालियां जाम रहने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर ही थम गया था. इससे वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बारिश के कारण सबसे बुरी स्थिति स्टेशन रोड की हो गयी थी. यहां सड़क पर दो फीट तक पानी जमा हो गया था. इसमें वाहनों के पहिये पूरी तरह डूब जा रहे थे. वहीं, पैदल चलने वाले लोग डिवाइडर के ऊपर चल रहे थे. इसके अलावा शहर के कई निचले इलाकों में भी पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

बांधगाड़ी इलाके में फिर भरा पानी

बारिश से बांधगाड़ी दीपाटोली की स्थिति नारकीय हो गयी. बारिश का पानी सड़कों पर थमने से लोगों को काफी परेशानी हुई. यहां कई अपार्टमेंट के बेसमेंट में भी बारिश का पानी घुस गया. ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले भी इस इलाके में बारिश का पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी का का सामना करना पड़ा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola