रिम्स : 80 दिनों से लगातार हो रही जांच डॉक्टर और टेक्निशियन ने नहीं ली छुट्टी

Updated at : 14 Jun 2020 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
रिम्स : 80 दिनों से लगातार हो रही जांच डॉक्टर और टेक्निशियन ने नहीं ली छुट्टी

रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में 80 दिनों से लगातार कोरोना सैंपल की जांच हो रही है. 24 मार्च से विभाग के डॉक्टर, टेक्निशियन व पारा मेडिकल स्टाफ लैब में कोराेना की जांच कर रहे हैं. डॉक्टरों व कर्मचारियों ने एक दिन भी छुट्टी नहीं ली है.

विज्ञापन

24 मार्च से रिम्स में शुरू हो गयी थी सैंपल की जांच

रांची : रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में 80 दिनों से लगातार कोरोना सैंपल की जांच हो रही है. 24 मार्च से विभाग के डॉक्टर, टेक्निशियन व पारा मेडिकल स्टाफ लैब में कोराेना की जांच कर रहे हैं. डॉक्टरों व कर्मचारियों ने एक दिन भी छुट्टी नहीं ली है.

रविवार को भी विभाग के डॉक्टर व टेक्निशियन ने जांच कार्य किया. प्रतिदिन तीन से चार शिफ्ट में जांच की जा रही है. करीब 700 से 800 सैंपल की जांच की जाती है.

एक तरफ, माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लगातार जांच हो रही है, दूसरी ओर फैकल्टी व मैन पावर भी कम हो रहे हैं. विभाग में कार्यरत दो डॉक्टर सह वैज्ञानिक ने रिम्स छोड़ कर ऋषिकेश एम्स में योगदान दे दिया है.

जांच में समस्या होने पर कुछ ट्यूटर व आइसीएमआर के कर्मचारी को जांच कार्य में लगाया गया है. विभाग द्वारा रिम्स प्रबंधन को बताया गया है कि फैकल्टी की कमी हो गयी है, इस कारण जांच प्रभावित हो रही है. फैकल्टी की कमी हो गयी है. प्रबंधन को नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola