मालगाड़ी की चपेट में आने से सेवानिवृत्त फौजी की मौत
Birsa Munda
जोरार स्थित यूनाइटेड बैंक गली निवासी पूर्व सैनिक बलराम साव (74) की मौत ट्रेन की चपेट में आने स�� हो गयी. वह आर्मी केंटीन जाने के लिए घव से निकले थे
नामकुम. जोरार स्थित यूनाइटेड बैंक गली निवासी पूर्व सैनिक बलराम साव (74) की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी. वह आर्मी केंटीन जाने के लिए घव से निकले थे. इसी दौरान रेलवे लाइन पार करने के क्रम में मालगाड़ी की चपेट में आ गये. उनके पैर कट गये. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में मौत हो गयी. उनका बेटा नवीन भाजपा कार्यकर्ता हैं. दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया. निधन पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, वार्ड पार्षद किरण सांगा, राजदेव सिंह, राजकिशोर यादव, गोपाल लोहिया, मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा, अनूप वाधवा, गौतम देव आदि ने शोक व्यक्त किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए