ePaper

पिपरवार कोयलांचल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से संपन्न

Updated at : 27 Jan 2026 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
पिपरवार कोयलांचल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से संपन्न

पिपरवार कोयलांचल में गणतंत्र दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

पिपरवार. पिपरवार कोयलांचल में गणतंत्र दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर लोगों ने तिरंगे को सलामी देते हुए भारतीय संविधान के अनुसार कार्य करने का संकल्प लिया और इसके निर्माण व लागू करने में शामिल महापुरुषों को याद किया गया. गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह बचरा चार नंबर मैदान में आयोजित किया गया. पिपरवार जीएम सुजीत कुमार ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी. सीआइएसएफ, महिला होम गार्ड व स्कूली बच्चों मास्ट किया. समारोह के दौरान सीआइएसएफ के कमांडो टीम द्वारा अपनी काबिलियत का डेमो प्रस्तुत किया गया. स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत प्रोत नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया. समारोह को संबोधित करते हुए जीएम ने कहा कि कोल इंडिया देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करता है. पिपरवार क्षेत्र की अशोक परियोजना ने निर्धारित समय से दो महीने पूर्व 5.5 मिलियन टन कोयला उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है. लेकिन सीसीएल द्वारा लक्ष्य को बढ़ा कर 7.5 मिलियन टन कर दिया गया है, जिसे हम 31 मार्च तक प्राप्त करने का प्रयास करेंगे. जीएम ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में ही पिपरवार भूमिगत खदान व अशोक वेस्ट परियोजना प्रारंभ हो जायेगा. जीएम ने कहा कि कोयला उत्पादन की तरह ही सीसीएल प्रभावित क्षेत्रों में सीएसआर योजना के 2026-27 एक्शन प्लॉन से क्षेत्र का विकास भी करेंगे. इधर, पिपरवार थाना में प्रभारी अभय कुमार, आइआरबी थ्री कैंप पिपरवार में डीएसपी अजय केसरी, पिपरवार जीएम ऑफिस में जीएम सुजीत कुमार, अशोक परियोजना में पीओ जितेंद्र कुमार सिंह, पिपरवार महाविद्यालय में रामचंद्र उरांव, पिपरवार विकास विद्यालय में पूरन महतो, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पुरानी राय में फुलेश्वर महतो, सीसीएल सीकेएस कार्यालय में संजीव चंद्रा, आरसीएमयू कार्यालय में कासिम उर्फ मुन्ना, यूसीडब्ल्युयू कार्यालय में रहमतुल्लाह, बेंती पंचायत सचिवालय में मुखिया सरिता देवी, किचटो पंचायत सचिवालय में मुखिया संगीता देवी, बहेरा पंचायत सचिवालय में मुखिया रेखा कुमारी ने झंडोत्तोलन किया. इसके अलावा चौक-चौराहों पर भी लोगों ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी.

विज्ञापन
JITENDRA RANA

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola