हज यात्रियों को विदाई देने उमड़े परिजन

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

हज यात्रियों का जत्था बुधवार को कोलकाता के लिए रवाना हुआ. इस मौके पर स्टेशन परिसर में हज यात्रियों को छोड़ने आये लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

विज्ञापन

रांची. हज यात्रियों का जत्था बुधवार को कोलकाता के लिए रवाना हुआ. इस मौके पर स्टेशन परिसर में हज यात्रियों को छोड़ने आये लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. परिजनों ने नम आंखों से हज यात्रियों को कोलकाता के लिए विदा किया. सेल्फी का दौर चला. विभिन्न संगठनों के लोगों ने भी हज यात्रियों का फूलमाला से स्वागत किया. इस दौरान हज यात्रियों की आंखों में खुशी साफ झलक दिख रही थी. आजमिने हज ने कहा कि अल्लाह का शुक्र है कि हज का मौका मिला. रांची से क्रिया योगा सहित अन्य ट्रेनों से हज यात्री कोलकाता के लिए रवाना हुए. रांची के 178 हजयात्री कोलकाता से 10 मई को विमान से उड़ान भरेंगे. इसी दिन कोडरमा के 14 और बोकारो के 124 हज यात्री भी उड़ान भरेंगे. इन सभी हज यात्रियों को गुरुवार को कोलकाता स्थित हज हाउस के राज्य हज कार्यालय के अस्थायी कार्यालय में रिपोर्टिंग करनी है, ताकि उन्हें हज के लिए टिकट से लेकर अन्य कागजात उपलब्ध कराया जा सके. कोलकाता से नौ से 14 तक हज यात्रियों का विमान उड़ेगा. इस बार झारखंड से 1739 हज यात्री जा रहे हैं, जिसमें 1350 कोलकाता से रवाना हो रहे हैं. इसके अलावा 350 यात्री मुंबई व शेष अन्य जगहों से उड़ान भरेंगे.

आज तीन विमान मदीना के लिए उड़ेंगे

गुरुवार को झारखंड के हज यात्रियों को लेकर तीन विमान कोलकाता से मदीना के लिए उड़ान भरेंगे. पहला विमान दोपहर 2:30 बजे उड़ेगा, जो रात 8:10 बजे मदीना पहुंचेगा. इसमें 163 हज यात्री रहेंगे. वहीं दूसरा विमान का समय शाम 4:30 बजे है, जो रात 9:05 बजे मदीना पहुंचेगा. तीसरा विमान शाम 6:30 बजे उड़ेगा और रात 11:05 पर मदीना पहुंचेगा.

कल दो विमान होंगे रवाना

10 मई को हज यात्रियों को लेकर दो विमान रवाना होंगे. पहला विमान दोपहर 12:25 बजे उड़ेगा और शाम पांच बजे वहां पहुंचेगा. इस विमान में 245 हज यात्री रहेंगे. वही दूसरा विमान दोपहर 2:25 बजे रवाना होगा और शाम सात बजे मदीना पहुंचेगा, जिसमें 351 हज यात्री होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola