झारखंड में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट देश से ज्यादा

Updated at : 22 Jun 2020 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट देश से ज्यादा

झारखंड में कोरोना संक्रमिताें के ठीक होने की दर देश की तुलना में 14.5 फीसदी ज्यादा है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार रात नौ बजे जारी बुलेटिन की मानें, तो देश में कोरोना का रिकवरी रेट 52.80 प्रतिशत है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में कोरोना संक्रमिताें के ठीक होने की दर देश की तुलना में 14.5 फीसदी ज्यादा है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार रात नौ बजे जारी बुलेटिन की मानें, तो देश में कोरोना का रिकवरी रेट 52.80 प्रतिशत है, जबकि झारखंड में 67.30 फीसदी है. पिछले 24 घंटे में स्वस्थ होनेवालों का आंकड़ा 6.57 फीसदी बढ़ गया है.

शनिवार को राज्य का रिकवरी रेट 60.73 प्रतिशत था. विशेषज्ञों का कहना है कि यही रफ्तार रही, तो जल्द ही झारखंड कोरोना को नियंत्रित करनेवाला अग्रणी राज्य बन जायेगा. राज्य में अब तक 2,097 संक्रमित मिले हैं. वहीं, स्वस्थ होने वालों की संख्या 1406 हो गयी है.

70 नये संक्रमित मिले, इनमें रांची का एक : झारखंड में रविवार को कोरोना के कुल 70 नये मामले सामने आये हैं. इनमें पू सिंहभूम से 13, देवघर से 11, गोड्डा, गुमला व बोकारो से सात-सात, गिरिडीह से छह, धनबाद से पांच, हजारीबाग से चार, रांची, रामगढ़, कोडरमा व प सिंहभूम से दो-दो और खूंटी व साहिबगंज से एक-एक नये मरीज मिले हैं.

इन्हें लेकर राज्य में अब तक कुल 2,097 संक्रमित मिल चुके हैं. वहीं, राज्य में एक्टिव केस संख्या 680 है. रांची में मिले दो नये संक्रमित पहले से ही रिम्स में भर्ती हैं. इनमें से एक लोवाडीह का रहनेवाला है, जबकि दूसरा गिरिडीह का रहनेवाला है.

posted by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola