मोरहाबादी मैदान में रावण दहन को लेकर तैयारी, लंका की सजावट से लेकर लेजर शो तक होगा खास
पंजाबी हिंदू बिरादरी की बैठक. | Prabhat Khabar Network
रांची के मोरहाबादी मैदान में इस बार रावण दहन का आयोजन बेहद खास होगा। आकाशीय आतिशबाजी और लेजर शो दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
रांची. पंजाबी हिंदू बिरादरी व लाला लाजपत राय स्कूल प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष कुणाल अजमानी की अध्यक्षता में होटल ली-लैक में हुई. उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी मोरहाबादी मैदान में रावण दहन का आयोजन किया जायेगा. रावण व लंका की संरचना और सज्जा को इस प्रकार तैयार किया जा रहा है कि दर्शकों को इस बार नया और आकर्षक अनुभव प्राप्त हो. आकाशीय पायरो आतिशबाजी का आयोजन किया जायेगा.
वहीं लेजर शो भी आकर्षण का केंद्र रहेगा. बैठक में आयोजन के सफल संचालन के लिए समिति का गठन किया गया. समिति में सौरभ खन्ना को अध्यक्ष, सुनील कालरा को सचिव व हैप्पी किंगर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया. बैठक के दौरान बिरादरी के महासचिव राजेश मेहरा व उपस्थित सदस्यों ने कोल्हान विश्वविद्यालय की नवगठित समिति में अध्यक्ष कुणाल अजमानी को उद्योग प्रतिनिधि के रूप में सदस्य मनोनीत किये जाने पर बधाई दी.
बैठक में बिरादरी द्वारा संचालित लाला लाजपत राय बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की गयी.
पंजाबी भवन में चिकित्सा सुविधा के विस्तार पर जोर
अध्यक्ष ने बताया कि विद्यालय में आरओ प्लांट की स्थापना का कार्य अंतिम चरण में है. कंप्यूटर लैब व एआइ लैब का निर्माण भी प्रगति पर है. बैठक में पंजाबी भवन में चिकित्सा सुविधाओं के विकास व विस्तार के उद्देश्य से गठित मेडिकल फैसिलिटी कमेटी में तरुण जुल्का को संयोजक व ऐश्वर्य सेठ को सह-संयोजक नियुक्त किया गया.
बैठक में इनकी रही उपस्थिति
बैठक में मुकुल तनेजा, राजेश खन्ना, सुधीर उग्गल, राजेश मेहरा, रवि पाराशर, राकेश गिरधर, रोहित दत्त, देवेश अजमानी, अजय धमीजा, अशोक माकन, दीपक खोसला, प्रवीण जग्गी, सौरव खन्ना, प्रवीण मग्गो, तरुण जुल्का, विकास चावला, जितेन्द्र मुंजाल, सुमित कक्कड़, शिव कुमार स्याल ‘काकाजी’, संजय जोहर, हैप्पी किंगर, राकेश शर्मा, अमित कुमार, अनिल वर्मा, अनूप वाधवा, विजय मकड़, सुनील कालरा, राज वैभव भाटिया, ऐश्वर्य सेठ, आदित्य मल्होत्रा, दीपक नंदा, नंद किशोर अरोरा, विवेक भसीन, पंकज मकड़, संदीप खन्ना, डॉ मनोहर लाल मिढ, अक्षत आनंद, राहुल सूद उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन रणदीप आनंद ने किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए