Ranchi Crime News: रांची के युवक की कोरबा में हत्या, बैग में मिला शव

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jul 2024 12:17 AM

विज्ञापन

Ranchi Crime News : छत्तीसगढ़ पुलिस ने कोरबा जंगल से एक बैग से युवक का सिर कटा शव बरामद किया है. शव के साथ एक पासपोर्ट पड़ा था. जिसमें वसीम नामक युवक का नाम लिखा था.

विज्ञापन

रांची. छत्तीसगढ़ पुलिस ने कोरबा जंगल से एक बैग से युवक का सिर कटा शव बरामद किया है. शव के साथ एक पासपोर्ट पड़ा था. जिसमें वसीम नामक युवक का नाम लिखा था. वसीम रांची में लोअर बाजार थाना क्षेत्र की रजा कॉलोनी का रहनेवाला है. वह दुबई में काम करने के लिए गया था. हत्या की घटना की सूचना छत्तीसगढ़ पुलिस ने रांची पुलिस को दी है. जिसके आधार पर लोअर बाजार पुलिस ने शव मिलने की जानकारी वसीम के परिजनों को दी है. हालांकि अभी शव की पहचान खबर लिखने तक परिजनों ने मो वसीम के रूप में नहीं की है.

परिजन छत्तीसगढ़ जाने का कर रहे विचार

मो वसीम के भाई तहसीम ने बताया कि उन्हें सिर्फ पुलिस के द्वारा बताया गया है कि एक शव मिला है. लेकिन छत्तीसगढ़ जाने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पायेगा. इसलिए परिजन छत्तीसगढ़ जाने पर विचार कर रहे हैं. शव के साथ बरामद पासपोर्ट की जांच करने पर छत्तीसगढ़ पुलिस को यह भी पता चला कि वसीम रांची आया हुआ था, लेकिन उसके बाद वह वापस दुबई नहीं लौटा. वसीम एक जुलाई को रांची आया था. हालांकि इस संबंध में पूछने पर तहसीम ने बताया कि वसीम के रांची आने की जानकारी उन्हें नहीं है. वह परिवार के किसी सदस्य से भी नहीं मिला था. लेकिन अब वसीम से कोई संपर्क भी नहीं हो रहा है. उसका मोबाइल भी नहीं लग रहा है. फिलहाल पूरे मामले की जांच छत्तीसगढ़ पुलिस अपने स्तर से कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola