रांची में कोहरे की मार, कम विजिबिलिटी की वजह से 4 विमानों को करना पड़ा डायवर्ट

Updated:
विज्ञापन

Ranchi Weather: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कोहरे की वजह से विमान सेवाएं हुईं प्रभावित.

Ranchi Weather: रांची में विजिबिलिटी कम होने की वजह से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विमानि यात्रियों को परेशान होना पड़ा. 4 विमानों को डायवर्ट करना पड़ा.

विज्ञापन

Ranchi Weather : झारखंड की राजधानी रांची में सुबह कोहरे की वजह से विजिबिटिली कम हो जाती है. कोहरे की वजह से गुरुवार को 4 फ्लाइट को पश्चिम बंगाल के कोलकाता और छत्तीसगढ़ के रायपुर डायवर्ट करना पड़ा. बेंगलुरु-रांची, मुंबई-रांची, हैदराबाद-रांची और दिल्ली-रांची की फ्लाइट को डायवर्ट किया गया. इसकी वजह से इन विमानों को रांची आने में कई घंटे विलंब हुआ. सुबह 10:30 बजे तक एक भी विमान ने न तो रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी, न ही किसी विमान ने रांची में लैंडिंग की. विजिबिलिटी बढ़ने के बाद विमानों की लैंडिंग शुरू हुई. फ्लाइट में विलंब होने की वजह से यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना पड़ा.

आपके शहर में

विज्ञापन

करीब 4 घंटे तक लेट हुए विमान

एयर इंडिया एक्सप्रेस का कोलकाता-रांची विमान (आइएक्स 1237) सुबह 8:20 बजे की बजाय दोपहर 12:03 बजे, इंडिगो की दिल्ली-रांची फ्लाइट (6इ5044) सुबह 8:40 बजे के स्थान पर कोलकाता डायवर्ट होने के बाद दोपहर 12.00 बजे रांची पहुंची. इंडिगो का कोलकाता रांची विमान (657561) सुबह 8:50 बजे की जगह 10:35 बजे, इंडिगो का हैदराबाद-रांची विमान ( 656083) सुबह 9:00 बजे की बजाय दोपहर 12:35 बजे रांची आया.

दिल्ली-रांची फ्लाइट को आने में हुई इतनी देरी

एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची फ्लाइट (आइएक्स 1116 ) सुबह 10 बजे की जगह 10:30 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-रांची फ्लाइट (आइएक्स 2722) सुबह 11:20 बजे की जगह 11:41 बजे, इंडिगो का देवघर-रांची विमान (657965) दोपहर 12:30 बजे की जगह 2:10 बजे रांची पहुंची.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एयर इंडिया एक्सप्रेस के इतने विमान हो गए लेट

एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-रांची फ्लाइट (आइएक्स2706) शाम 4:40 बजे की जगह शाम 5:10 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची फ्लाइट (आइएक्स 1113) शाम 5:55 बजे की जगह शाम 6:30 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरू-रांची फ्लाइट (आइएक्स 2975) शाम 6:45 बजे की जगह रात 8:25 बजे, इंडिगो की बेंगलुरु-रांची फ्लाइट (6ई221) रात 8:20 बजे की जगह रात 8.40 बजे रांची पहुंची.

इसे भी पढ़ें

LPG Cylinder Price Today: 10 जनवरी 2025 को आपके यहां कितने में मिल रहा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें कीमत

गढ़वा की 2 महिला समेत 4 पंचायत समिति सदस्यों का अपहरण, 48 घंटे में पुलिस ने किया बरामद

Jharkhand Weather: क्या झारखंड में मौसम फिर लेगा करवट ? वैज्ञानिकों ने जतायी आशंका, जानें आज का वेदर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola