LPG Cylinder Price Today: 10 जनवरी 2025 को आपके यहां कितने में मिल रहा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें कीमत

10 जनवरी 2025 को आपके जिले में एलपीजी सिलेंडर की कितनी है कीमत. यहां देखें.
LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 10 January 2025: झारखंड में शुक्रवार 10 जनवरी 2025 को आपके शहर में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कितनी है कीमत? राज्य में सबसे सस्ता सिलेंडर आज कहां मिल रहा है. सभी जिलों में एलपीजी की कीमत की लिस्ट यहां देख लें.
LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 10 January 2025: झारखंड में आज शुक्रवार (10 जनवरी 2025) को 14.2 किलो के एलीपीजी सिलेंडर की कीमत पूर्वी सिंहभूम जिले में सबसे कम है. रसोई गैस का एक सिलेंडर यहां आज आपको 842.50 रुपए में मिलेगा. हजारीबाग और कोडरमा में इसके लिए ग्राहकों को सबसे ज्यादा 862 रुपए देना होगा. सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल की ओर से जारी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों के मुताबिक, रांची, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और देवघर ऐसे 5 जिले हैं, जहां आज 10 जनवरी 2025 को 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. चतरा में इसी सिलेंडर की कीमत 859.50 रुपए है, तो पश्चिमी सिंहभूम में 852 रुपए. छऊ नृत्य के लिए मशहूर सरायकेला-खरसावां में एक सिलेंडर की का मूल्य आज 843 रुपए है. झारखंड में कुल 24 जिले हैं. 10 जनवरी 2025 को झारखंड के किस जिले में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है, पूरा चार्ट यहां देखें.
आपके यहां आज कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें दाम
| जिला का नाम | एलपीजी सिलेंडर की कीमत |
| रांची | 860.50 रुपए |
| चतरा | 859.50 रुपए |
| देवघर | 860.50 रुपए |
| धनबाद | 860.50 रुपए |
| खूंटी | 860.50 रुपए |
| पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) | 842.50 रुपए |
| गढ़वा | 860.50 रुपए |
| गिरिडीह | 860.50 रुपए |
| पलामू | 860.50 रुपए |
| गुमला | 860.50 रुपए |
| हजारीबाग | 862.00 रुपए |
| जामताड़ा | 860.50 रुपए |
| दुमका | 860.50 रुपए |
| कोडरमा | 862.00 रुपए |
| लातेहार | 860.50 रुपए |
| लोहरदगा | 860.50 रुपए |
| पाकुड़ | 860.50 रुपए |
| गोड्डा | 860.50 रुपए |
| रामगढ़ | 862.00 रुपए |
| बोकारो | 860.50 रुपए |
| साहिबगंज | 860.50 रुपए |
| सरायकेला-खरसावां | 843.00 रुपए |
| सिमडेगा | 860.50 रुपए |
| पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) | 852.00 रुपए |
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
झारखंड में सबसे महंगा गैस सिलेंडर कहां मिलता है?
झारखंड में 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर अगर आप खरीद रहे हैं, तो हजारीबाग और कोडरमा में आज यह आपको सबसे महंगा मिलेगा. यहां के ग्राहकों को एक सिलेंडर के लिए 862 रुपए देने होंगे.
झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिलता है?
रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है?
झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. झारखंड के 17 जिलों में घरेलू रसोई गैस आज इसी कीमत पर मिल रही है.
इसे भी पढ़ें
गढ़वा की 2 महिला समेत 4 पंचायत समिति सदस्यों का अपहरण, 48 घंटे में पुलिस ने किया बरामद
Jharkhand Weather: क्या झारखंड में मौसम फिर लेगा करवट ? वैज्ञानिकों ने जतायी आशंका, जानें आज का वेदर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




