बारिश थमने के बाद भी रांची के कई मोहल्लों में जमा रहा पानी, लोग करते रहे निकासी का जुगाड़

Updated:
विज्ञापन

रांची के लक्ष्मी नगर इलाके में जलजमाव

रांची में हुई भारी बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है. कई मोहल्लों में जल जमाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. देखें क्या है खास वजहें.

विज्ञापन

Ranchi Waterlogging: रांची में मंगलवार को मुसलाधार बारिश हुई. बारिश के कारण सड़कें तालाब में तब्दील हो गयीं और गली-मोहल्लों में भी भारी जलजमाव हो गया. हालांकि बुधवार को बादल छाये रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई. इसके बाद भी शहर के कई मोहल्लों में पानी थमा रहा. मोहल्ले में हुए इस जलजमाव के कारण लोग दिनभर पानी निकासी के जुगाड़ में लगे रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

हवा-हवाई साबित हुआ निगम का दावा 

शहर में जलजमाव न हो, इसके लिए रांची नगर निगम ने 1200 कर्मियों को 53 वार्ड में जल निकासी के लिए लगाने का दावा किया था. लेकिन यह दावा भी हवा-हवाई साबित हुआ. निगम के कर्मी कुछ चुनिंदा जगहों पर नाली सफाई करते दिखे, लेकिन अधिकतर मोहल्लों में लोग बखुद ही पानी निकालने में जुटे रहे. 

ये भी पढ़ें- आज Ranchi के इन इलाकों में 6 घंटे तक बंद रहेगी बिजली, सुबह 10 बजे से शुरू होगा शटडाउन

यह हाल था जलजमाव वाले मोहल्लों का 

बांधगाड़ी रोड नंबर पांच: लगातार बारिश के बीच नाली निर्माण और सड़क धंसने की घटना ने लोगों को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर कर दिया है. सड़क पर जगह-जगह खोदे गये गड्डों के कारण कई माह से मोहल्ले में कचरा गाड़ी नहीं आयी है. लोग खुले स्थान और सड़कों पर कचरा फेंकने को विवश हैं. खोदे गये गड्डी की सही तरीके से घेराबंदी भी नहीं हुई है. ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

भाभा नगर कोकरः यहां सड़क पर दिनभर पानी थमा रहा. लोग इसी पानी से होकर आवागमन करते रहे, पैदल यात्रियों और स्कूल जाने वाले बच्चों की परेशानी हुई स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाली की सफाई नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी.

विजय पथ पंडा: मंगलवार को भारी जलजमाव हुआ. सड़क और नाली का भेद खत्म हो गया. बुधवार को भी पानी की निकासी पूरी नहीं हुई. अपार्टमेटों के बेसमेंट में पानी घुस गया, लोगों ने मोटर लगाकर दिनभर पानी निकाला, लेकिन पूरी तरह से निकासी नहीं हो सकी, स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक निगम द्वारा प्रोधर नाली निर्माण नहीं होगा, जलमग्नसे मुक्ति नहीं मिलेगी.

लक्ष्मी नगर गुटगुट मैदान के पास: के मल्लिक रोड, लक्ष्मी नगर गुरगुट मैदान के समीप भी जलजमाव हुआ. बारिश का पानी कई घरों में घुस गया. लीग दिनभर फनी निकासी में जुटे रहे. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक अभियंता मौके पर आकर सही तरीके से नाली निर्माण की योजना नहीं बनायेंगे, समाधान संभव नहीं है. 

ये भी पढ़ें: महिला पर्यवेक्षिका परीक्षा मामला: HC की खंडपीठ ने एकल पीठ के आदेश पर लगाई रोक, 33 अभ्यर्थियों को नोटिस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola