Petrol-Diesel Price Hike: रांची में आज से महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें कितने बढ़े दाम
6 सिंतबर की सुबह 6 बजे से लागू हुईं नई दरें
रांची में आज से पेट्रोल और डीजल चलाना महंगा हो गया है. कीमतों में 38 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ, अब पेट्रोल ₹105.64 और डीजल ₹100.87 प्रति लीटर हो गया है. यह नई दरें 3 सितंबर से प्रभावी हैं.
Petrol-diesel price hike: रांची में आज से वाहन चलाना थोड़ा महंगा हो गया है. पेट्रोल-डीजल की कीमत में 38 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद पेट्रोल 105.64 रुपये और डीजल 100.87 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.
आपके शहर में
सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं नई दरें
रांची में पेट्रोल और डीजल की कीमत गुरुवार से 38 पैसे प्रति लीटर की दर से कीमत बढ़ गई है. इस संबंध में झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने बताया कि झारखंड में पेट्रोल और डीजल के दाम में 38 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है. कंपनियों की ओर से नई दरें भेज दी गई हैं, जो 3 सितंबर की सुबह 6 बजे से प्रभावी हो गई हैं.
ये भी पढ़ें- आज Ranchi के इन इलाकों में 6 घंटे तक बंद रहेगी बिजली, सुबह 10 बजे से शुरू होगा शटडाउन
बढ़कर हुई 105.64 रुपए प्रति लीटर
बता दें, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी कीमत के अनुसार, तीन सितंबर की सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो गई हैं. रांची में दो सितंबर को पेट्रोल की कीमत 105.26 रुपए प्रति लीटर थी, जो बढ़कर 105.64 रुपए प्रति लीटर हो गई है. वहीं, डीजल की कीमत 100.49 रुपए से बढ़कर 100.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है.
एक्स्ट्रा प्रीमियम (एक्सपी95) की कीमत भी 114.17 रुपए से बढ़कर 114.55 रुपए प्रति लीटर हो गई है. वहीं, एक्स्ट्रा ग्रीन (एक्स) की कीमत 105.99 रुपये से बढ़कर 106.37 रुपए प्रति लीटर हो गई है.
रांची में 3 सितंबर से नई दरें
- पेट्रोल : 105.64 रुपए प्रति लीटर
- डीजल : 100.87 रुपए प्रति लीटर
- एक्स्ट्रा प्रीमियम (एक्सपी95) : 114.55 रुपए प्रति लीटर
- एक्स्ट्रा ग्रीन (एक्स) : 106.37 रुपए प्रति लीटर
ये भी पढ़ें- Ranchi में अब हटेगा अतिक्रमण, हर वार्ड में बनेगा वेंडर मार्केट, CM हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए