RIMS की 60 साल पुरानी बिल्डिंग का चल रहा जीर्णोद्धार, वार्ड किये जा रहे दुरुस्त

Updated:
विज्ञापन

रांची रिम्स के पुरानी बिल्डिंग में मार्बल्स लगाते हुए व्यक्ति की तस्वीर : प्रभात खबर

रांची के रिम्स की 60 साल पुरानी बिल्डिंग का जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है. वार्डों में नई टाइल्स की जगह मार्बल लगाया जा रहा है. हालांकि, इससे भर्ती मरीजों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

रांची. रिम्स की 60 साल पुरानी बिल्डिंग का जीर्णोद्धार चल रहा है. इसके वार्डों को दुरुस्त किया जा रहा है. टूटे हुए टाइल्स को हटाकर अब मार्बल लगाया जा रहा है. हालांकि निर्माण कार्य होने से मरीज को वार्ड में भर्ती करने में परेशानी भी हो रही है,क्योंकि यहां पर से ट्राली और व्हीलचेयर को ले जाने में मुसीबत हो रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सभी वार्डों को चरणबद्ध तरीके से खाली कराकर रेनोवेशन का चल रहा काम

एक मरीज की बेटी ने बताया कि कैसे उन्हें व्हीलचेयर पर अपने पिता को शिफ्ट करने में काफी दिक्कत हुई, जिससे मरीज को और कष्ट हुआ. वही, प्रबंधन का कहना है कि अचानक वार्ड को खाली कराकर मरम्मत करना संभव नहीं है, क्योंकि राज्य के विभिन्न जिलों से यहां मरीज भर्ती होने आते हैं, और उन्हें भर्ती करने से रोक नहीं जा सकता है. यहां बता दें कि पुराने इन-पेशेंट विभाग (आईपीडी) भवन के वार्डों को चरणबद्ध तरीके से खाली कराकर रेनोवेशन किया जा रहा है.

भविष्य में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी

इस जीर्णोद्धार से भविष्य में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और संस्थान का कायाकल्प होगा. यह पूरा रेनोवेशन कार्य झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीसीएल) द्वारा कराया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: सुरक्षा से खिलवाड़ पर रांची नगर निगम की कार्रवाई, हरिओम टावर के 18 कोचिंग संस्थानों पर सीलिंग की तैयारी, 5 पर कार्रवाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola