Jharkhand Weather : झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 से 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा
बारिश का मौसम (AI generated Image)
झारखंड में लगातार मॉनसूनी बारिश ने सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की है. हालांकि, अब मौसम करवट ले रहा है. जानें आज के मौसम का हाल और कहां भारी बारिश का अलर्ट है.
Jharkhand Weather : झारखंड में लगातार हो रही मॉनसूनी बारिश के कारण झारखंड में सामान्य से अधिक बारिश हो गयी, एक जून 2026 से दो सितंबर 2026 तक सामान्य बारिश 815.6 मिमी है, जबकि इस अवधि में झारखंड में 818.4 मिमी बारिश हो गयी है. वहीं रांची में इस अवधि में 18 प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है. रांची में इस अवधि में सामान्य बारिश 831.6 मिमी है, जबकि यहां अब तक 980.2 मिमी बारिश हो गयी है. हालांकि बुधवार को लोगों को लगातार बारिश से राहत मिली.
आपके शहर में
आज चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रांची में छाये रहेंगे बादल
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव वाले क्षेत्र से उठे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के उत्तर प्रदेश व ओडिशा की तरफ बढ़ने से झारखंड में दो सितंबर को बारिश से राहत मिली है. तीन सितंबर को गढ़वा, पलामू, चतरा व लातेहार में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. जबकि रांची सहित अन्य जिलों में आकाश में बादल छाये राोंगे व कभी-कभी 0.6 धूप निकलेंगे. दोपहर बाद कुछ जगहों पर एक से दो बार हल्की बारिश हो सकती है, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिनों के अंदर अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है.
ये भी पढ़ें: महिला पर्यवेक्षिका परीक्षा मामला: HC की खंडपीठ ने एकल पीठ के आदेश पर लगाई रोक, 33 अभ्यर्थियों को नोटिस
रांची समेत कई शहरों के तापमान में बढ़ोतरी
इधर कांके में पिछले 24 घंटे में 220 मिमी बारिश हो गयी. वहीं बुधवार को सबसे अधिक जगन्नाथपुर में 11 मिमी वारिश हुई. जबकि रांची में एक मिमी, जमशेदपुर में 0.2 मिमी, मेदिनीनगर में मिमी, हजारीबाग में 2.5 मिमी बारिश हुई. बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो गयी. अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा. वाहीं न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी. इसी प्रकार जमशेदपुर में भी 1.1 डिग्री सेल्सियस, मेदिनीनगर में 1.2 डिग्री सेल्सियस, चोकारो में 0.4 डिग्री सेल्सियस व चाईबासा में 2.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी.
ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price Hike: रांची में आज से महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें कितने बढ़े दाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए