बारिश के बीच दशमफॉल घूमने पहुंचीं कल्पना सोरेन, परिवार के साथ लिया देसी जलपान का स्वाद

Updated:
विज्ञापन

परिवार के साथ दशमफॉल घूमने पहुंची मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन

गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने अपने परिवार के साथ दशमफॉल जलप्रपात का दौरा किया. उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया और स्थानीय जलपान का स्वाद भी चखा.

विज्ञापन

दशमफॉल जलप्रपात: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन बुधवार दोपहर करीब 1 बजे अपनी माता और परिवार के साथ राजधानी के बुंडू प्रखंड स्थित दशमफॉल जलप्रपात पहुंचीं. उनके साथ स्थानीय विधायक विकास कुमार मुंडा और उनकी पत्नी भी रहें. इस दौरान परिवार के साथ कल्पना सोरेन ने करीब डेढ़ घंटे तक दशमफॉल घूमकर जलप्रपात का आनंद लिया. इसके बाद उन्होंने वहां देसी जलपान का स्वाद भी लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- झारखंड में 5 से 9 साल से टूटे पड़े हैं 20 से ज्यादा पुल, 300 गांवों का मुख्य सड़क से संपर्क टूटा

सुरक्षा के इंतजाम, बड़ी संख्या में मौजूद रहे जवान

विधायक कल्पना सोरेन के आने को लेकर दशमफॉल जलप्रपात के इलाके में सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे. जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू मोहनलाल मरांडी, डीएसपी ओमप्रकाश, थानेदार कुंदन कुमार सिंह और बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौके पर मौजूद रहे.

रांची सहित आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है. वहीं, बारिश की वजह से दशमफॉल का जलप्रपात काफी खूबसूरत नजर आ रहा है. बारिश के बावजूद लोग बड़ी संख्या में दशमफॉल देखने पहुंच रहे हैं. इन दिनों यह जगह सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola