RU में PhD नामांकन की अंतिम सूची अटकी, 21 सितंबर की तय तारीख पर नहीं हो सका जारी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की अंतिम सूची जारी होने में देरी हो गई है. तकनीकी कारणों से 21 सितंबर की तय तारीख पर इसे जारी नहीं किया जा सका. अभ्यर्थी अब विवि की वेबसाइट पर सूची का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

रांची. रांची विवि में पीएचडी नामांकन के लिए अभ्यर्थियों की अंतिम सूची 21 सितंबर 2026 को जारी नहीं हो सकी. विवि प्रशासन ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए सूची जारी करने की प्रक्रिया टाल दी है. सदस्य सचिव डॉ नीरज ने बताया कि तकनीकी कारणों से अंतिम सूची जारी नहीं हो सकी. इसे शीघ्र ही विवि की वेबसाइट पर जारी कर दिया जायेगा.

विज्ञापन

प्रोविजनल सूची के बाद विद्यार्थियों ने दर्ज करायी थी शिकायत

मालूम हो कि रांची विवि की ओर से प्रोविजनल पीएचडी नामांकन सूची जारी किये जाने के बाद कई विद्यार्थियों ने शिकायत कोषांग में अपना पक्ष रखा था. विद्यार्थियों ने सूची में टाइपिंग से जुड़ी त्रुटियों को लेकर भी शिकायत दर्ज करायी थी.

इसके बाद विवि प्रशासन की ओर से इन शिकायतों और आपत्तियों पर विचार के बाद अंतिम सूची जारी करने की बात कही गयी थी. प्रशासन ने 21 सितंबर को अंतिम सूची जारी करने की घोषणा की थी, लेकिन तकनीकी कारणों से निर्धारित तिथि पर सूची जारी नहीं हो सकी.

अब अभ्यर्थियों को अंतिम सूची जारी होने का इंतजार है. विवि प्रशासन के अनुसार सूची तैयार होने के बाद इसे वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola