BIT Mesra एलुमनाई मिलन समारोह में दिखी पुरानी यादों की झलक, देश-विदेश से पहुंचे पूर्व छात्र
बीआइटी के ओएसए पूर्व छात्र मिलन समारोह | Prabhat Khabar Network
बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा के 100 से अधिक पूर्व छात्रों ने मिलन समारोह में शिरकत की. इस कार्यक्रम में देश-विदेश से आए पूर्व छात्रों ने संस्थान से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और पुरानी यादें ताज़ा कीं.
रांची. बीआइटी मेसरा ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (बीआइटोस) की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा के 100 से अधिक पूर्व छात्र और उनके परिवार शामिल हुए. समारोह में भारत और विदेश से उद्योग, शिक्षण संस्थानों, उद्यमिता, कॉरपोरेट क्षेत्र, कला एवं संस्कृति से जुड़े पूर्व छात्र पहुंचे.
पूर्व निदेशक डॉ एचसी पांडेय को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में बीआइटी मेसरा के पूर्व निदेशक डॉ एचसी पांडेय को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान पूर्व छात्र संगठन की गतिविधियों और उपलब्धियों पर भी चर्चा हुई. चंद्रकांत रायपत ने संगठन की प्रगति का उल्लेख किया.
पूर्व छात्र समुदाय की उपलब्धियों की दी जानकारी
बीआइटी मेसरा की ओर से एसोसिएट डायरेक्टर एलुमनाई डॉ विशाल साह, एसोसिएट डायरेक्टर प्लेसमेंट दीपिका दीप और स्टार्टअप पहलों से जुड़े विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए. डॉ विशाल साह ने पूर्व छात्र समुदाय की हाल की उपलब्धियों की जानकारी दी. समारोह में पूर्व छात्रों ने आपसी संवाद के साथ संस्थान से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किये.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए