हिंदी हमारी संस्कृति और पहचान का आधार, आइएमएस में हिंदी दिवस पर बोलीं डॉ कुमुदकला मेहता
Updated:
विज्ञापन
रांची विवि की सहायक प्राध्यापिका डॉ कुमुदकला मेहता ने आइएमएस में हिंदी दिवस समारोह में हिंदी को हमारी संस्कृति और पहचान का आधार बताया. उन्होंने विद्यार्थियों से इसे दैनिक व व्यावसायिक जीवन में सम्मान देने की अपील की.
विज्ञापन
रांची. रांची विवि हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ कुमुदकला मेहता ने कहा कि हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान का आधार है. वह मंगलवार को आइएमएस में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में बोल रही थीं.
विज्ञापन
निदेशक प्रो एमएन जुबैरी और पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ नीलू कुमारी ने विद्यार्थियों को हिंदी के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने विद्यार्थियों से दैनिक और व्यावसायिक जीवन में हिंदी को सम्मान देने की अपील की.
कार्यक्रम में डॉ मनीष कुमारी, डॉ पूजा कुमार, डॉ एनआर त्रिपाठी, डॉ रणधीर कुमार, अभिषेक बनर्जी समेत अन्य मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन