Ranchi News : सदर अस्पताल में घुटना का सफल प्रत्यारोपण किया गया
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Birsa Munda
आयुष्मान कार्ड के तहत नि:शुल्क ऑपरेशन. बाहर इस तरह की जटिल सर्जरी का खर्च दो से तीन लाख रुपये तक.
विज्ञापन
रांची.
सदर अस्पताल रांची की उपलब्धियों में एक नया आयाम जुड़ गया है. अब यहां भी बड़े शहरों के अत्याधुनिक सुविधायुक्त निजी अस्पतालों की तर्ज पर घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) की सुविधा उपलब्ध हो गयी है. अब घुटने के दर्द से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी. पिस्का मोड़ निवासी 60 वर्षीय इंद्रदेव महतो को उठने-बैठने, वॉशरूम जाने, सीढ़ी चढ़ने में बहुत परेशानी होती थी. सर्जरी के बाद वह एक दिन में ही पूर्व की तरह चलने लगे. सदर अस्पताल के आर्थो विभाग के सर्जन डॉ शेरन अली ने उनके घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. यह ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड के तहत निःशुल्क हुआ, जबकि बाहर इस तरह की जटिल सर्जरी का खर्च दो से तीन लाख रुपये तक आता है. डॉ एस अली ने बताया कि हर घुटने के दर्द को हल्के में नहीं लेना चाहिए. नयी व्यवस्था के तहत सदर अस्पताल में हिप (कूल्हा) व घुटना रिप्लेसमेंट की सुविधा पूरी तरह से उपलब्ध हो गयी है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन