रांची के हेसाबेड़ा जंगल में 2 नाबालिग से रेप, सेना के जवान की पत्नी से गैंगरेप मामले में पुलिस के हाथ खाली

Updated:
विज्ञापन

Ranchi Crime News

रांची के नामकुम में 2 नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दूसरी तरफ, सेना के जवान की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं.

विज्ञापन

Ranchi News| नामकुम (रांची), राजेश वर्मा : झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटीसिल्वे थाना की सीमा के समीप हेसाबेड़ा जंगल में 2 नाबालिग से बलात्कार का मामला सामने आया है. दोनों नाबालिगों से 2 लोगों ने दुष्कर्म किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र की घटना, डीएसपी ने की मामले की जांच

मामले में पुलिस कुछ लोगों को थाना लाकर पूछताछ कर रही है. घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार की देर रात डीएसपी मुख्यालय प्रथम अमर कुमार पांडेय नामकुम थाना पहुंचे एवं मामले की छानबीन की. फिलहाल पुलिस इस घटना के संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है.

2 दिन पहले रात के अंधेरे में जंगल में किया दुष्कर्म

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 2 दिन पहले की बताईं जा रही है. दोनों पीड़ित एवं आरोपी नाबालिग हैं. आरोपी और पीड़ित सभी एक ही गांव में आसपास के रहने वाले हैं. 2 दिन पहले दोनों नाबालिग घर पर अकेली थी. इसी दौरान रात के अंधेरे में दोनों को जंगल बुलाया एवं दुष्कर्म किया.

पंचायत के फैसले से असंतुष्ट परिजनों ने पुलिस को दी जानकारी

घटना के दूसरे दिन परिजनों को जानकारी मिलने पर हंगामा हो गया. इसके बाद गांव में पंचायत बैठाई गई. आपस में समझौता कराया गया. पंचायत के फैसले से परिजन असंतुष्ट थे. इसलिए गुरुवार को परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आज नाबालिगों का मेडिकल कराया जा रहा है.

27 मई को सेना के जवान की पत्नी से हुआ था गैंगरेप

इससे पहले, 27 मई को नामकुम के लालखटंगा पोखर टोली में सेना के एक जवान की पत्नी को बंधक बनाकर 4 युवकों ने गैंगरेप किया था. इस मामले में पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है. शक के आधार पर पुलिस ने कई युवकों को पूछताछ के लिए उठाया था, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. एसएसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन हुआ था, लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं.

इसे भी पढ़ें

रांची/ नामकुम : पिकनिक मनाकर खूंटी से लौट रही दो छात्राएं अगवा, एक से गैंगरेप, पांच आरोपी गिरफ्तार

Ranchi Crime News: सेना के जवान की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार हिरासत में, पुलिस कर रही है पूछताछ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola