Ranchi Crime News: सेना के जवान की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार हिरासत में, पुलिस कर रही है पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

रांची में सेना के जवान की पत्नी से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है. फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

राजेश वर्मा, रांची : नामकुम में सेना के जवान की पत्नी से हुए गैंगरेप मामले में रांची पुलिस ने एक नाबालिग सहित चार युवकों को हिरासत में लिया है. सभी आरोपियों को खरसीदाग ओपी में रखकर पूछताछ की जा रही है. गौरतलब है कि 27 मई को लालखंटगा के पोखर टोली में एक सेना के जवान की पत्नी से कुछ लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. जिसके बाद पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Also Read: रांची के बुढ़मू से लापता निशा देवी का कुएं से शव बरामद, पति व ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रामीण बोले- पुलिस ने निर्दोष लोगों को पकड़ा है

इस मामले में सबसे पहले डीएसपी मुख्यालय के अमर कुमार पांडेय ने लगभग पांच घंटे पूछताछ की. इसके बाद रांची के नामकुम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ब्रह्मदेव प्रसाद एवं टाटीसिलवे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बारी बारी से पूछताछ की. इधर, चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने के बाद से नाराज ग्रामीण सुबह से ही खरसीदाग ओपी के मुख्य गेट पर जमे रहे. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने निर्दोष लोगों को पकड़ा है. पीड़ित महिला के घर पर कई लोगों का आना-जाना होता था. दूसरी तरफ पुलिस का कहना है फिलहाल मामले की जांच जारी है. किसी भी निर्दोष को सजा नहीं होगी.

बाहर से आकर बसने से स्थानीय लोगों में थी नाराजगी

गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. दूसरी तरफ यह भी चर्चा है कि बाहर से आकर सैनिक और उसकी पत्नी ने लालखंटगा के पोखर टोली इलाके में जमीन खरीदकर अपना मकान बनवाया था. जिससे स्थानीय लोग नाराज थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola