रांची के पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह की अंत्येष्टि आज, सीठियो में होगा अंतिम संस्कार

Updated:
विज्ञापन

वेद प्रकाश का कल दिल्ली के एम्स में हुआ निधन.

Ranchi News: 39 नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह की अंत्येष्टि आज रांची के सीठियो में होगी. कल दिल्ली के एम्स में उनका निधन हो गया था.

विज्ञापन


Ranchi News: रांची के पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह की अंत्येष्टि रविवार (4 अगस्त) को रांची में होगी. 3 अगस्त को एम्स नई दिल्ली में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. अपराधियों ने 7 जुलाई को वार्ड 39 के पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह को धुर्वा बस स्टैंड के समीप गोली मार दी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

गोली लगने के 26 दिन बाद दिल्ली में हुआ वेद प्रकाश सिंह का निधन

इस घटना के 26 दिन बाद दिल्ली एम्स में वेद प्रकाश सिंह ने शनिवार को अंतिम सांस ली. श्री सिंह की मौत की खबर आने के बाद एहतियात के तौर पर उनके धुर्वा स्थित आवास पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया. वेद प्रकाश सिंह का पार्थिव शरीर रविवार को सुबह विमान से रांची लाया जायेगा.

7 जुलाई को अपराधियों ने धुर्वा में मार दी थी गोली

दिन के 11 बजे धुर्वा स्थित घर से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी. सीठियो घाट में अंतिम संस्कार होगा. वेद प्रकाश सिंह पर अपराधियों ने उस वक्त हमला किया था, जब वे 7 जुलाई की शाम धुर्वा बस स्टैंड के पास एक दुकान के बाहर बैठे थे. बाईक पर सवार होकर आए 3 अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी. गोली उनकी गर्दन में लगी थी.

Also Read

रांची के पूर्व पार्षद वेद प्रकाश का दिल्ली के एम्स में निधन, धुर्वा में अपराधियों ने मारी थी गोली

crime news : पूर्व पार्षद वेदप्रकाश सिंह पर हमला करने में शामिल आरोपी गाजीपुर से गिरफ्तार

रांची में दारोगा की गोली मारकर हत्या, दोस्तों पर ही जा रही है शक की सुई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola