Ranchi News : हिरासत में लिया गया सिरमटोली फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाला युवक, सबसे मांगी माफी

Updated:
विज्ञापन

फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाला युवक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ranchi News : रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर पर बाइक से स्टंट करने वाले युवक को हिरासत में लिया गया है. युवक को फ्लाईओवर पर परेड भी कराया गया. इस दौरान युवक ने सभी से अपनी गलती के लिए माफी मांगी.

विज्ञापन

Ranchi News : राजधानी रांची के नवनिर्मित सिरमटोली फ्लाईओवर ब्रिज (कार्तिक उरांव फ्लाईओवर) पर बाइक से खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को आज सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने हिरासत में लिया. युवक को फ्लाईओवर पर परेड भी कराया गया. साथ ही युवक को ट्रैफिक नियमों और स्टंट से होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में जागरूक किया गया.

विज्ञापन

युवक ने लोगों से मांगी माफी

रांची ट्रैफिक पुलिस ने इससे संबंधित एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें युवक अपनी गलती के लिए पुलिस और अन्य सभी लोगों से माफी मांग रहा है. युवक ने लोगों को सड़क पर स्टंट करने से भी मना किया और बताया कि इस तरह के स्टंट से सड़क पर चलने वाले दूसरों लोगों को भी परेशानी होती है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

7 जून की रात युवक ने किया था स्टंट

मालूम हो युवक ने शनिवार 7 जून की रात सिरमटोली फ्लाईओवर पर बाइक से स्टंट किया था. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर स्टंट का वीडियो काफी वायरल हो रहा था. मामले में मंत्री दीपक बरुआ ने ट्रैफिक एसपी को कार्रवाई का निर्देश दिया था. रांची ट्रैफिक पुलिस ने मामले पर त्वरित एक्शन लेते हुए युवक के बाइक को कल रविवार को ही जब्त किया था. इसके बाद आज सोमवार को युवक को हिरासत में लिया गया.

इसे भी पढ़ें

बीमारी से लाचार, लेकिन हौसले बुलंद, बिस्तर पर लेटे-लेटे लिख दीं 5 किताबें

Viral Video : वीआईपी को पास कराने के लिए बारिश के बीच रोका गया ट्रैफिक, भड़के लोग पुलिस के साथ भिड़ें

Jharkhand Liquor Scam: ACB ने दो आईएएस अफसरों को भेजा नोटिस, बतौर गवाह करेगी पूछताछ

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola